फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: 34वीं वाहिनी आईटीबीपी ने मनाया 64वां स्थापना दिवस

Sat, 25 Oct 2025 02:50 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
लालकुआं (नैनीताल)। 34वीं वाहिनी आईटीबीपी में शुक्रवार को 64 वां बल स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कमांडेंट अनिल सिंह बिष्ट के मार्गदर्शन में आयोजित समारोह के दौरान जवानों ने सलामी दी।
विज्ञापन

कार्यक्रम में फिट इंडिया कैंपेन के तहत हिमवीर परिवार के बच्चों के लिए 100 मीटर दौड़, बोरा रेस, तीन टांग रेस, मीना बाजार और महिलाओं के लिए म्यूजिकल चेयर जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस मौके पर सभी पदाधिकारियों, हिमवीर परिवार और सेवानिवृत्त अधिकारियों के बीच स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।आयोजन में सहायक कमांडेंट शेखर चंद्र पुनेठा सहित अन्य अधिकारी, हिमवीर जवानों के परिजन एवं बच्चे शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें