फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: बोर्ड परीक्षा के दूसरे दिन 3498 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा

Sun, 23 Feb 2025 02:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षा के दूसरे दिन प्रदेश 1245 परीक्षा केंद्रों पर 1,10,385 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया जबकि 3498 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। बोर्ड अधिकारियों ने बताया कि दूसरे दिन भी परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई।
विज्ञापन

बोर्ड के सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी ने बताया कि शनिवार संपन्न हुई परीक्षा में हाईस्कूल की हिंदी की परीक्षा के लिए 1,13,061 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिसमें 1,09,590 ने परीक्षा दी जबकि 3471 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
इंटरमीडिएट में इंटर में हिन्दुस्तानी (संगीत-गायन), (मैलोडिक वादक, पर्कसन वादन) की परीक्षा में 822 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें 795 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए जबकि 27 ने परीक्षा में भाग नहीं लिया। उन्होंने बताया कि दूसरे दिन भी कोई नकलची नहीं पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें