फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए 32 खिलाड़ी चयनित

Tue, 04 Oct 2016 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो नैनीताल
विज्ञापन
क्रिकेट टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शिक्षा विभाग द्वारा सीआरएसटी इंटर कॉलेज के सहयोग से डीएसए मैदान में चल रही दो दिनी जिला क्रिकेट प्रतियोगिता सोमवार को संपन्न हो गई। प्रतियोगिता के बाद नैनीताल में 13 अक्तूूबर से होने जा रही राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए 32 खिलाड़ियों का चयन किया गया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि सीईओ माध्यमिक एचएल गौतम ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। बालिका वर्ग में जिन खिलाड़ियों का चयन हुआ उनमें दिव्या, हर्षिता, चेतना, प्रीति, सरिता, कंचन, लक्ष्मी, सपना, ज्योति, किरन, अंजलि, नीलम, निशा, बबीता, सीमा व स्नेहा जबकि अतिरिक्त खिलाड़ियों में सिमरन व हीरा को शामिल किया गया।

बालक वर्ग में राहुल, लोकेश, अभिषेक, अरविन्द, संजय, आदित्य, हर्षित, साहिल, फैजान, निखिल, कमल दानी, मुकेश, अनूप, पवन, ललित,अंकित जबकि अतिरिक्त खिलाड़ियों में राहुल देव व संजय को शामिल किया गया। चयनकर्ता नवीन चंद्र जोशी व गोविन्द बोरा थे।
विज्ञापन


इससे पूर्व खेले गए बालक वर्ग के फाइनल में भीमताल ने रामनगर ब्लॉक को हराया। बालिका वर्ग में हल्द्वानी ने कोटाबाग को हराया। इस दौरान प्रधानाचार्य मनोज पांडे, पूरन सिंह व खान मोहम्मद सलीम वाजिद, ब्लॉक खेल समन्वयक अजय कुमार, प्रेमा फर्त्याल, पुष्पा दरम्वाल, मोहन सिंह बसेड़ा, यशोदा साह, सीमा कबडवाल  आदि थे। संचालन नवीन पांडे व अनुपम उपाध्याय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें