फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल समस्या की करें शिकायत मिलेगी निजात

विज्ञापन
सीएम योगी के गांव में पानी के लिए परेशान लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नैनीताल। जल संस्थान की ओर से गर्मियों में नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था सुचारु बनाने के लिए कंट्रोल रूमों की व्यवस्था की गई है। शिकायतों के समाधान के लिए कंट्रोल रूम इंचार्ज नियुक्त किए गए हैं। अधिशासी अभियंता संतोष कुमार उपाध्याय ने बताया कि नैनीताल नगर में मुख्य पंप में सहायक अभियंता डीएस बिष्ट, अपर सहायक अभियंता रविंद्र पाठक, कनिष्ठ अभियंता जसवंत सिंह, कनिष्ठ अभियंता भाष्कर चंद्र सुयाल, विपिन चंद्र डालाकोटी, फांसी गधेरा पंप हाउस में कनिष्ठ अभियंता गोपाल सिंह कार्की को कंट्रोल इंचार्ज बनाया गया है। इसके अलावा भवाली नगर पंप हाउस में पीसी पाल सहायक अभियंता, हरीश चंद्र द्विवेदी को इंचार्ज बनाया गया है। भीमताल नगर में भीमताल पंप गृह के बीसी पाल एवं अनिल परिहार को, धारी में बीसी पाल, हरीश चंद्र द्विवेदी, रामगढ़ मलल में डीएस बिष्ट, बेतालघाट, गरमपानी में डीएस बिष्ट, राजीव कुमार, ओखलकांडा में बीसी पाल, कनिष्ठ अभियंता शेखर चंद्र जोशी को कंट्रोल रूम इंचार्ज बनाया गया है। उपभोक्ता किसी भी समस्या के लिए उक्त कंट्रोल रूम इंचार्जों के मोबाइल फोन से संपर्क कर सकते है। उन्होंने बताया कि समस्या का समाधान नहीं होने पर अधिशासी अभियंता से संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन



पेयजल समस्या की करें शिकायत, मिलेगी निजात
जलसंस्थान ने बनाए कंट्रोल रूम

इन नंबरों पर करें शिकायत
जलसंस्थान की ओर से संबंधित क्षेत्र के अधिकारियों के नंबर जारी किए गए हैं। जनता उन नंबरों पर फोन कर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकती है। नैनीताल, रामगढ़, बेतालघाट के लिए सहायक अभियंता दिलीप सिंह बिष्ट के मोबाइल नंबर 7055012611 पर शिकायत दर्ज करवाई जा सकती है। इसी तरह भवाली, भीमताल, ओखलकांडा के उपभोक्ता सहायक अभियंता बीसी पाल के नंबर 7055012609 पर शिकायत कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें