फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संकट मोचकों की अग्नि परीक्षा, तो मंत्री और विधायकों की साख दांव पर

विज्ञापन
neta ji
विज्ञापन
नैनीताल। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट और कांग्रेस से पूर्व सीएम हरीश रावत के मैदान उतरने के बाद से ही हॉट बनी नैनीताल-ऊधमसिंह नगर संसदीय सीट में इन दोनों नेताओं की इस चुनाव में अग्नि परीक्षा है। साथ ही नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश समेत कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य और अरविंद पांडे की साख भी दांव पर लगी है।
विज्ञापन

दरअसल, नैनीताल-ऊधमसिंह नगर सीट के अंतर्गत आने वाली विधानसभाओं से राज्य की राजनीति के बड़े चेहरे विधायक और मंत्री हैं। ऊधमसिंह नगर जिले में भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य और अरविंद पांडे हैं तो भाजपा विधायक राजकुमार ठुकराल, पुष्कर सिंह धामी और राजेश शुक्ला भी यहीं से है। नैनीताल जिले में हल्द्वानी से कांग्रेस विधायक और नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश, कालाढूंगी से भाजपा विधायक बंशीधर भगत का भी क्षेत्र में भी काफी दबदबा है। वहीं, नैनीताल से भाजपा विधायक संजीव आर्य, महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ने लोकसभा चुनाव प्रचार की कमान अपने हाथों में ली। कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य के प्रभाव वाले नैनीताल विधानसभा के दूरस्थ क्षेत्रों में उन्होंने पार्टी प्रत्याशी अजय भट्ट के समर्थन में बहुत सी सभाएं की। अब बृहस्पतिवार को मतदान होगा और इससे ही तय होगा कि कौन अर्श पर है और कौन फर्श पर।
विज्ञापन


संकटमोचकों की अग्नि परीक्षा, तो मंत्री, विधायकों की साख दांव पर
मतदान आज, दो दिग्गजों के मैदान में होने से नैनीताल सीट बनी हॉट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें