हल्द्वानी। पिछले तीन साल में उत्तराखंड विधानसभा के कुल छह सत्र हुए। यह छह सत्र अलग समय पर 34 दिन चले और इसमें करीब सवा अरब रुपये खर्च हुए।
मोहल्ला मल्ला गोरखपुर निवासी आरटीआई कार्यकर्ता हेमंत गौनिया ने मुख्य सचिव से सूचना अधिकार के तहत वर्ष 2016-17 के बाद के विधानसभा सत्रों में कुल खर्च की जानकारी मांगी थी। सचिवालय के लोक सूचना अधिकारी ने इसका जवाब दे दिया। बताया कि उक्त तीन वर्षों में वर्ष 2016-17 में विधानसभा सत्र के दौरान 32.32 करोड़ रुपये, वर्ष 2017-18 में 44.29 करोड़ रुपये, वर्ष 2018-19 में 49.21 करोड़ रुपये खर्च हुए। बताया गया है कि वर्ष 2017 का प्रथम सत्र 24 मार्च से 28 मार्च तक सभा मंडल देहरादून में, द्वितीय सत्र एक मई से दो मई, आठ जून से 15 जून तक देहरादून में, तृतीय सत्र सात दिसंबर से आठ दिसंबर तक गैरसैंण में आयोजित किया गया। वर्ष 2018 के तीनों सत्र देहरादून में हुए। पहला सत्र 20 मार्च से 26 मार्च तक, द्वितीय सत्र 18 सितंबर से 24 सितंबर तक, तृतीय सत्र चार दिसंबर से सात दिसंबर तक आयोजित किया गया।
34 दिन में विधानसभा के छह सत्र, सवा अरब खर्च
सूचना अधिकार के तहत मिली खर्च की जानकारी