फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल, रामनगर व हल्द्वानी में लगी ट्रैफिक चालान लोक अदालत

विज्ञापन
court order - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
नैनीताल। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष नरेंद्र दत्त की अध्यक्षता में शनिवार को नैनीताल समेत रामनगर, हल्द्वानी में ट्रैफिक चालान की लोक अदालत आयोजित की गई। इसमें सीजेएम नैनीताल मुकेश चंद्र आर्या की ओर से 17 वादों का निस्तारण कर 12000 रुपये, न्यायिक मजिस्ट्रेट नैनीताल इमरान मोहम्मद खान ने 29 वादों का निस्तारण कर 21400 रुपये, दितीय अपर सिविल जज (जूनियर डिविजन) बुसरा कमाल ने 16 वादों का निस्तारण कर 6200 रुपये, सिविल जज (जूनियर डिविजन) नैनीताल अभय सिंह ने चार वादों का निस्तारण कर 1700 रुपये वसूले। एसीजेएम हल्द्वानी पायल सिंह ने 43 वादों का निस्तारण कर 40000 रुपये, सिविल जज (जूनियर डिवीजन) हल्द्वानी दया राम ने नौ वादों का निस्तारण कर 13900 रुपये वसूले। सिविल जज (सीनियर डिवीजन) रामनगर गीता चौहान ने आठ वादों का निस्तारण कर 1850 रुपये, सिविल जज (जूनियर डिवीजन) रामनगर नदीम अहमद ने चार वादों का निस्तारण कर 4600 रुपये का अर्थदंड वसूला।
विज्ञापन


नैनीताल, रामनगर, हल्द्वानी में लगी लोक अदालत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें