फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए सत्र के लिए माध्यमिक विद्यालयों को मिले दिशा निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। माध्यमिक शिक्षा निदेशक की ओर से मुख्य शिक्षा अधिकारी को नए सत्र में विद्यालयों में शैक्षिक गतिविधियों के संचालन के लिए दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। इसमें विद्यालयों को त्रैमासिक शैक्षिक पंचांग उपलब्ध कराने के लिए भी कहा गया है। इसमें विद्यार्थियों के हितों, उनकी पढ़ाई को बढ़ाव देने, प्रार्थना सभा में उपयोगी और ज्ञानवर्धक जानकारियों के साथ-साथ छात्रों में आदर्श नागरिक बनने के लिए नैतिक बातें साझा करने समेत कई तरह के निर्देश शामिल हैं। कहा गया है कि प्रत्येक शनिवार को डाउट क्लियरिंग डे और इंग्लिस स्पीकर्स डे के रूप में मनाया जाए। माह के अंतिम शनिवार को प्रतिभा दिवस के रूप में मनाएं।
विज्ञापन


नए सत्र के लिए माध्यमिक विद्यालयों को मिले दिशा निर्देश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें