फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में घायल प्रधान पुत्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। ग्राम हिम्मतपुर डोटियाल के पास पिछले सप्ताह हुए कार हादसे में घायल प्रधान पुत्र ने मुरादाबाद के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान शनिवार रात दम तोड़ दिया। ग्राम सांवल्दे पश्चिम निवासी मो. ताजिम (24) पुत्र तालिब हुसैन और उसकी बुआ का पुत्र जसपुर निवासी मो. दानिश (22) पुत्र मो. सलीम 25 मार्च को शादी समारोह के दौरान अपनी कार से घर से शहर की ओर आ रहे थे। इसी बीच हिम्मतपुर डोटियाल के पास अनियंत्रित कार सड़क किनारे खड़े एक पेड़ से टकरा गई थी। कार में सवार उक्त दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दोनों घायलों को यहां निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद काशीपुर भेजा गया। जहां उपचार के दौरान दानिश की मौत उसी दिन हो गई थी, जबकि ताजिम को मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में भेज दिया गया था। जहां उपचार के दौरान छठे दिन शनिवार रात उसकी भी मृत्यु हो गई। ताजीम की मां मुनीजा खातून सांवल्दे की ग्राम प्रधान हैं।
विज्ञापन



सड़क हादसे में घायल प्रधान के बेटे की मौत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें