हल्द्वानी। जीवीके ईएमआरआई में काम कर रहे आठ सौ कर्मचारियों ने कम्यूनिटी एक्शन थ्रू मोटिवेशन प्रोग्राम (कैंप) में नौकरी के लिए आवेदन किया है। कर्मियों की नियुक्ति को लेकर सोमवार को हल्द्वानी में साक्षात्कार भी होगा।
जीवीके ईएमआरआई का करार सात मार्च को समाप्त हो गया था। कैंप के सेवाएं देने में देरी होने के कारण ईएमआरआई का करार एक माह के लिए बढ़ा दिया गया था। कैंप अप्रैल से 108 एंबुलेंस की सेवाएं देना शुरू कर देगी। कैंप ने नियुक्तियों के लिए विज्ञापन भी प्रकाशित कर दिया है। कैंप के राज्य प्रमुख अनिल शर्मा ने बताया कि जीवीके ईएमआरआई में कार्य कर रहे आठ सौ कर्मियों ने नौकरी के लिए आवेदन किया है। शर्मा ने बताया कि पुरानी कंपनी के योग्य कर्मियों को प्राथमिकता दी जाएगी। वेतनमान 12 से 14 हजार रुपये के बीच होगा। कर्मियों को ईएसआई, पीएफ भी कटेगा। प्रतिवर्ष उनका इंक्रीमेंट भी होता है। पुरानी कंपनी में इंक्रीमेंट होते-होते वेतन अधिक बढ़ गया होगा।
पुरानी कंपनी के कर्मियों ने नई कंपनी में किया आवेदन
अप्रैल से 108 एंबुलेंस का संचालन करेगी कैंप, हल्द्वानी में आज होंगे साक्षात्कार