हल्द्वानी। रेलवे की ‘कोच मित्र सेवा’ यात्रियों के लिए मददगार साबित हो रही है। ट्विटर जैसे सोशल मीडिया के मंचों के अलावा यात्री कोच मित्र सेवा के जरिए ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा रहे हैं। पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि कोच मित्र सेवा में बेवसाइट और दिए गए नंबर पर हर रोज शिकायतें आती हैं जिनका त्वरित समाधान भी होता है।
रेल सफर को आसान बना रही है ‘कोच मित्र’ सेवा
ऐसे करें शिकायत :
पूर्वोत्तर रेलवे की बेवसाइट www.ner.indianrailways.gov.in पर कोच मित्र सेवा विकल्प में यात्री को पीएनआर नंबर, मोबाइल नंबर के साथ सेवा विवरण भरकर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करानी होती है। इसके साथ ही मोबाइल नंबर 9821736069 पर OB स्पेस> सेवा कोड स्पेस> पीएनआर नंबर स्पेस> सेवा विवरण भेजना होता है।
ये है सेवा कोड:
सेवा कोड सेवा विवरण
T शौचालय सफाई
C कोच सफाई
W कोच में पानी की उपलब्धता
L लिनन, बिस्तर रोल
E ट्रेन लाइटिंग एसी
P कीड़ा नियंत्रण
R छोटे मरम्मत