फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुचि, जगदीश, नैंसी ने जीते उद्धाटन मुकाबले

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। ताइक्वांडो हॉल में कुमाऊं विश्वविद्यालय अंतरमहाविद्यालयी ताइक्वांडो प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए विधायक चंदन राम दास ने कहा कि खेल के क्षेत्र में युवाओं के लिए काफी अवसर हैं।
विज्ञापन


उद्घाटन मुकाबलों के महिला अंडर 46 किलो भार वर्ग में रुचि कालाकोटी प्रथम, सुनीता धामी द्वितीय रही। पुरुष अंडर 68 वर्ग में जगदीश खत्री प्रथम, हिमांशु जोशी द्वितीय, अंडर 53 वर्ग में जगदीश जोशी प्रथम, अंकित कुमार द्वितीय स्थान पर रहे। विधायक ने कहा कि ताइक्वांडो खेल में बागेश्वर जिले का बड़ा योगदान है।

यहां के खिलाड़ियों ने विश्व स्तर पर अपना नाम रोशन किया है। प्राचार्य डॉ एससी पंत, जिला खेल अधिकारी विनोद वाल्दिया ने खेल विभाग द्वारा संचालित की जा रही योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर जुवैद अहमद, कोच कमलेश तिवारी, किरन नेगी, डॉ नागेंद्र शर्मा, छात्र संघ अध्यक्ष शशांक वर्धन, याकूब अली, भरत बिष्ट आदि थे। शुक्रवार को पुरस्कार वितरण के साथ प्रतियोगिता का समापन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें