फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रधानाचार्य के निधन पर शोक जताया

विज्ञापन
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। उत्तरौड़ा गांव निवासी हीरा बल्लभ पांडे का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। वह वर्ष 1952 से 1988 इंटर कॉलेज कपकोट के प्रधानाचार्य रहे। उनके सानिध्य में पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी और आईएएस एसएस पांगती समेत कई लोगों ने शिक्षा ग्रहण की थी।
विज्ञापन


वह हल्द्वानी में अपने पुत्र अवकाश प्राप्त डा. आनंद पांडे और शिक्षक विजय पांडे के संग रहते थे। मंगलवार को चित्रशिला घाट में उनकी अंत्येष्टि की गई। राजकीय इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य एमसी उप्रेती की अध्यक्षता में हुई शोकसभा में उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

उनके निधन पर पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी, विधायक बलवंत भौर्याल, जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, अल्मोड़ा जिला सहकारी बैंक के उपाध्यक्ष विक्रम शाही, नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद बिष्ट, ग्राम प्रधान पूरन कपकोटी, बीडीसी तारा कपकोटी ने शोक जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें