हल्द्वानी। एसडीएम एपी वाजपेई ने नगर निगम, सिंचाई और जल निगम को पत्र भेजा है। उन्होंने सिंचाई नहर में सीवर डालने पर नगर निगम, सिंचाई, जल निगम की जिम्मेदारी तय कर दी है। हाईकोर्ट ने सिंचाई नहर में सीवर जाने से रोकने के आदेश दिए थे। इसे रोकने के लिए एसडीएम को आदेशित किया गया था। एसडीएम एपी वाजपेई ने बताया कि सिंचाई नहर में नगर निगम का सीवर जा रहा है। सीवर ट्रीटमेंट प्लांट जल निगम को लगाना है। उन्होंने कहा कि तीनों विभागों को पत्र भेजा है। साथ ही हाईकोर्ट के आदेश की कापी भी लगाई गई है। उन्होंने कहा कि तीनों विभाग अगर सीवर जाने से नहीं रोकते हैं तो कोर्ट के आदेशों की अवहेलना के लिए ये ही जिम्मेदार होंगे।
सिंचाई नहर में सीवर डाला तो तीन विभाग होंगे जिम्मेदार
एसडीएम ने हाईकोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए जल निगम, नगर निगम और सिंचाई विभाग को लिखा पत्र