अमर उजाला ब्यूरो
पहाड़पानी (नैनीताल)। क्षेत्र में मनाघेर में बृहस्पतिवार को बर्फ में कार रपटने से 50 मीटर खाई में जा गिरी। इसमें सवार दोनों शिक्षक बाल-बाल बचे। सूचना पर लोगों ने दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला।
मनाघेर के पास खाई में गिरी कार में नाई और ढोलीगांव राजकीय इंटर कॉलेज के शिक्षक सवार थे, जो किसी काम से ओखलकांडा जा रहे थे। अचानक बर्फ में कार रपट गई और चालक ने कार से नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद कार 50 मीटर नीचे खेत में जा गिरी। इसमें गिरीश चंद्र जोशी, हयात सिंह नेगी दोनों शिक्षक बाल-बाल बचे।
राजस्व विभाग टीम में ललित मोहन सिंह जैड़ा, हेम चंद्र पलड़िया, पूरन चंद्र गुणवंत, यशपाल आदि ने दोनों शिक्षकों को सुरक्षित बाहर निकाला।
बर्फ में रपटने से कार 50 मीटर खाई गिरी
मनाघेर के पास हुआ हादसा, दोनों शिक्षक बाल-बाल बचे
कई बारातों के वाहन भी फंसे रहे, सर्दी में बाराती हुए परेशान
बर्फ की वजह से कई जगह जाम की स्थिति बनी रही, जिसके चलते कई बारात के वाहन भी फंसे रहे। इस कारण दूर दराज जाने वाली बारात में देरी हो गई और सर्दी के कारण बारातियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।