फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेता पहुंचा वोट मांगने, व्यापारियों के घिराव किया

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। रविवार को चुनाव है, ऐसे में प्रत्याशियों ने घर-घर प्रचार कर लोगों से वोट देने की अपील की। समर्थकों ने सोशल मीडिया आदि के माध्यम से वोट देने की अपील की। इसके अलावा चुनाव कार्यालयों में मतदान के दिन की तैयारियों को लेकर बैठकों का दौर जारी रहा।
विज्ञापन

भाजपा प्रत्याशी के चुनाव में कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत खूब भाग दौड़ कर रहे हैं, उनके लिए भी प्रत्याशी की हार-जीत काफी मायने रखती है। ऐसे में जैसे ही विधायक भगत को थोड़ी फुर्सत मिली तो वह भगवान की शरण में पहुंच गए। रामलीला मैदान में चल रहे हरिहर महोत्सव में भागवत कथा सुनने को पहुंच गए। उधर, भाजपा के मेयर पद प्रत्याशी जोगेंद्र रौतेला भी समता आश्रम के भंडारे में पहुंच प्रसाद ग्रहण किया। बाद में कई क्षेत्र में लोगों से मिलकर वोट देने के लिए निवेदन किया। रौतेला ने तिकोनिया स्थित चुनाव कार्यालय पहुंच कर कार्यकर्ताओं से भेंट कर रणनीति को अंतिम रूप भी दिया। वहीं, नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश भी समता आश्रम पहुंची। कांग्रेस प्रत्याशी सुमित हृदयेश ने भी हिमालय फार्म, लालडांठ, बरेली रोड आदि जगहों का दौरा कर लोगों से वोट देने की अपील की। अन्य प्रत्याशियों ने भी व्यक्तिगत निवेदन और संपर्क कर वोट देेने की अपील की।

व्यापारियों ने जताया विरोध
हल्द्वानी। डोर-टू-डोर प्रचार के दौरान मेयर पद के एक प्रत्याशी मंगल पड़ाव में व्यापारियों के बीच वोट देने की अपील करने पहुंचे थे। इस दौरान व्यापारियों ने किसी बात पर प्रत्याशी से नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें