फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेडू पाको बारोमासा गीत पर बच्चों ने मचाया धमाल

विज्ञापन
डांस करतीं छात्राएं। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
हल्द्वानी। आर्यमान विक्रम बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ लर्निंग का वार्षिकोत्सव ‘एल्केमी-2018’ धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने बेड़ू पाको बारोमासा पर सुंदर नृत्य की प्रस्तुति से दर्शकों को भी थिरकने को मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सीपी भैसोड़ा, प्रधानाचार्य पिंदरजीत सिंह चीमा, उपप्रधानाचार्या स्मिता, प्रधानाध्यापिका वंदना टम्टा, प्रबंधक इंफ्र ांस्ट्रक्चर एसके बाजपेयी ने किया। मधुमिता राय चौधरी के निर्देशन में स्वर संगम कोलकाता के 15 सदस्यों की टीम शानदार प्रदर्शन किया। गणेश चतुर्थी, कुमाऊंनी नृत्य, दुर्गा उत्सव, नवरात्रि, थय्यम-मार्शल आर्ट, रासलीला आदि कार्यक्रमों की रोचक प्रस्तुति दी गई। नृत्य नाटिका कर्म-सिंदबाद द सेलर की कहानी से प्रेरित थी। कार्यक्रम में बिड़ला स्कूल रानीखेत के प्रधानाचार्य असीम अली, सेंचुरी पेपर मिल के अधिकारी एचसी बहुगुणा, उपप्रधानाचार्य मधु स्मिता, विजय धीमन, विद्यालय की काउंसलर सिमरन एवं मीडिया प्रभारी वीना जोशी समेत सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें