फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला स्तरीय बालीबाल प्रतियोगिता में अल्मोड़ा की टीमों का दबदबा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। यहां चिलियानौला स्थित वीरशिवा स्कूल में जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता संपन्न हुई। प्रतियोगिता के बालक और बालिका वर्ग में अल्मोड़ा की टीमों ने बाजी मारी। मुख्य अतिथि वॉलीबॉल के राष्ट्रीय खिलाड़ी रहे कैप्टन एन प्रभु ने खिलाड़ियों से मनोयोग और अनुशासन के बल पर आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने खिलाड़ियों को पुरस्कार भी बांटे।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में जिले की 22 विद्यालयों की टीमों ने भाग लिया। बालक वर्ग के फाइनल में अल्मोड़ा और मेजबान विद्यालय की टीमें आमने सामने रही। अल्मोड़ा की टीम ने मेजबान टीम को 25-12, 25-14 अंकों के मुकाबले से हरा दिया। बालिका वर्ग में अल्मोड़ा की लड़कियों ने आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेत को हराया। मुख्य अतिथि वॉलीबॉल के राष्ट्रीय खिलाड़ी कैप्टन एन प्रभु ने विजेता टीमों के खिलाड़ियों को पुरस्कार बांटे। वीरशिवा के प्रधानाचार्य एसएस बिष्ट ने बताया कि विजेता टीमें अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगी। विद्यालय के व्यायाम अध्यापक भुवन चंद्र भट्ट, जिला क्रीड़ा समन्वयक नवीन वर्मा, खंड क्रीड़ा समन्वयक डॉ. शिवराज सिंह बिष्ट, मनमोहन देव, चंदन मेहता, हरीश मनराल, कमलेश बिष्ट, हरीश बिष्ट, राजेंद्र सिंह आदि ने सहयोग किया। संचालन ईशा बिलोरिया, छात्रा रवीना गिरि ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें