फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्बेट पार्क: स्पेशल टाइगर प्रोटेक्शन फोर्स के लिए भर्ती शुरू

विज्ञापन
tiger
विज्ञापन
हल्द्वानी। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व (सीटीआर) के लिए स्पेशल टाइगर प्रोटेक्शन फोर्स (एसटीपीएफ) बनेगी। इसमें नियमित वन कर्मियों की भर्ती होने तक पूर्व सैनिकों को भर्ती कर तैनात किया जाएगा। इसी के तहत सीटीआर में शनिवार से भर्ती प्रक्रिया को शुरू किया गया। इसमें 20 पूर्व सैनिकों का साक्षात्कार लिया गया है।
विज्ञापन

सीटीआर में एसटीपीएफ का मामला लंबे समय से अटका था। बहरहाल, अब वन विभाग ने फोर्स में करीब 80 पूर्व सैनिकों को तैनात करने का लक्ष्य तय किया है। वनाधिकारियों के अनुसार सीटीआर में करीब 25 पूर्व सैनिक पूर्व से काम कर रहे हैं, अब उनको भी एसटीपीएफ में शामिल किया जाएगा। बाकी 55 अन्य पूर्व सैनिकों को भर्ती किया जाएगा, जिसके तहत ही शनिवार को 20 का साक्षात्कार लिया गया है।


पूर्व सैनिकों को स्पेशल कोर्स कराया जाएगा
हल्द्वानी। सीटीआर निदेशक राहुल के अनुसार पूर्व सैनिकों को उपनल आदि संस्थाओं के माध्यम से भर्ती किया जाएगा। इसके लिए संस्थाओं को पत्र भेजा गया है। इसमें लाइसेंसी हथियार धारक पूर्व सैनिकों को प्राथमिकता दी जाएगी। एसटीपीएफ में भर्ती होने वाले पूर्व सैनिकों को वानिकी और वन्यजीवों से जुड़ा 15 दिन का एक खास कोर्स भी कराया जाएगा।
विज्ञापन


नियमित भर्ती को लेकर भी कोशिश तेज
हल्द्वानी। बाघों की सुरक्षा के लिए बनने वाली एसटीपीएफ के लिए केंद्र की नेशनल टाइगर कंजरवेशन अथॉरिटी (एनटीसीए) बजट आदि देने को तैयार है, लेकिन राज्य सरकार भर्ती प्रक्रिया पूरी नहीं कर सकी है लेकिन अब फोर्स में नियमित वन कर्मियों की भर्ती के लिए कोशिश तेज हुई है। सूत्रों के अनुसार फोर्स के लिए अलग से भर्ती प्रक्रिया करने का फैसला किया गया है। वन मुख्यालय और शासन में सहमति बनी है कि वन विभाग की वन आरक्षियों की भर्ती प्रक्रिया चल रही है, उसी के साथ फोर्स के लिए भी वन रक्षक की भर्ती करा ली जाए। इससे वन आरक्षियों की पदोन्नति आदि का मामला भी नहीं फंसेगा। जब स्पेशल फोर्स में तैनात वन कर्मी 38 साल की आयु पूरी कर लेंगे, उनको वन विभाग की दूसरी जगहों पर तैनात कर दिया जाएगा। खाली स्थान पर नये वन कर्मियों की भर्ती होगी। हालांकि अभी इस पर अंतिम फैसला होना बाकी है।


एसटीपीएफ में पूर्व सैनिकों को भर्ती शुरू कर दी गई है। शनिवार को साक्षात्कार हुए हैं। पूर्व सैनिकों को सीटीआर की दक्षिण सीमा समेत अन्य संवेदनशील जगहों पर तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन

- राजीव भरतरी, प्रमुख वन संरक्षक (वन्यजीव)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें