हल्द्वानी। आपने अगर फुटपाथ में कब्जा किया है तो सोमवार को फुटपाथ का अतिक्रमण खाली कर लें वर्ना स्थानीय प्रशासन और नगर निगम की टीम अतिक्रमण आपका अतिक्रमण तोड़ देगी। साथ ही तोड़ने में आया खर्च भी वसूला जाएगा।
हाईकोर्ट ने नगर निगम, जिला और पुलिस प्रशासन को हल्द्वानी के फुटपाथ से अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए थे। आदेश के बाद डीएम ने अतिक्रमण हटाने की तिथि 23 जुलाई से तय की थी। साथ ही नगर निगम को पूरी तैयारी करने के निर्देश दिए थे। नगर निगम की टीम ने शुक्रवार और शनिवार को फुटपाथ में हुए अतिक्रमण की वीडियो रिकार्डिंग की। साथ ही मुनादी भी कराई। प्रभारी सहायक नगर आयुक्त विजेंद्र चौहान ने बताया कि हमने अपनी ओर से तैयारी पूरी कर ली। सिटी मजिस्ट्रेट और पुलिस को इसकी अगुवाई करनी है। जैसे ही सिटी मजिस्ट्रेट का आदेश आएगा सोमवार को टीम अतिक्रमण हटाने पहुंच जाएगी।
इनके तो कुछ और ही हैं बोल
सिटी मजिस्ट्रेट पंकज उपाध्याय से जब अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बारे में पूछा गया तो उनका कहना था कि कार्रवाई नगर निगम को करनी है। जब वे बुलाएंगे वे मजिस्ट्रेट के नाते वहां चले जाएंगे।