फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 घंटों में भारी बारशि की संभावना

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। अगले 24 घंटों में नैनीताल और पिथौरागढ़ जिले में भारी बारिश के आसार हैं। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र धूल के गुबार से निजात मिलने की बात भी कही है।
विज्ञापन

धूल के गुबार से लोगों को खासी मुश्किल हो रही है। बारिश के साथ मिट्टी भी गिर रही है। शुक्रवार की रात और शनिवार की तड़के भी बारिश हुई। शनिवार को सुबह से ही आसमान पर बादल छाए हुए थे। बादलों के कारण गर्मी और सूर्यदेव की तपिश से राहत रही। हालांकि दोपहर बाद उमस बढ़ गई। हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 30.5 और न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री कम और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा। मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 23.2 और न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री सेल्सिय रहा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य रहे। जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक हल्द्वानी में 11 और नैनीताल में 17.40 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें