फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘पूरे देश में रानीखेत का मान बढ़ा’

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। स्वच्छता सर्वेक्षण में रानीखेत कैंट को देश में तीसरा स्थान मिलने पर कैंट बोर्ड की सीईओ ज्योति कपूर का नागरिक अभिनंदन किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए विधायक करन माहरा ने कहा कि इससे पूरे देश में रानीखेत का मान बढ़ा है। भविष्य में पर्यटन नगरी को पहला स्थान मिले इसके लिए नागरिकों को भी कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग करना होगा। उन्होंने सीईओ के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि स्वच्छता के क्षेत्र में रानीखेत को उसका पुराना गौरव वापस मिल रहा है।
विज्ञापन

समारोह में कैंट बोर्ड की सीईओ ज्योति कपूर ने तीसरा स्थान मिलने पर खुशी जताई, उन्होंने कहा कि सिटीजन फीडबैक में कम अंक मिले, नहीं तो रानीखेत को सफाई के क्षेत्र में पहला स्थान मिलता। नागरिकों को जागरूक करने के लिए अब नियमित रूप से कार्यक्रम चलाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि वह अधिकारी होने से पहले जनता की सेवक हैं। जनता के हितों के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। नागरिकों को भी अधिकारियों, कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने की जरूरत है। विधायक करन माहरा ने कहा कि सीईओ ज्योति कपूर के कार्यभार संभालने के बाद सफाई के क्षेत्र में अभूतपूर्व परिवर्तन देखने को मिल रहे हैं। सफाई को देखकर पर्यटक भी उत्साहित हैं। अधिकारियों द्वारा स्वच्छता टीम को प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पूरे कैंट क्षेत्र में छावनी ने बैंच लगाई हैं। सायंकाल घूमने जाने वाले वृद्धजन, पर्यटक सुंदर वातावरण का लुत्फ उठा रहे हैं। सभी नागरिकों की तरफ से सीईओ और पूरी कैंट की टीम को मोमेंटो प्रदान किया गया। अध्यक्षता अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष रघुनंदन वैला ने की। संचालन हरीश मनराल ने किया। इस अवसर पर व्यापार संघ अध्यक्ष भगवंत नेगी, कैलाश पांडे, सुंदर गोयल, जगदीश अग्रवाल, मोहन सिंह बिष्ट, कमलेश बोरा, सभासद संजय पंत, विंदु रौतेला, सुकृत शाह, यतीश रौतेला, अधिवक्ता राजेश रौतेला, दीपक पंत, विश्व विजय माहरा, कुलदीप कुमार, अमन शेख, सोनू सिद्दीकी आदि थे।

स्वच्छता में तीसरा स्थान मिलने पर रानीखेत कैंट सीईओ का नागरिक अभिनंदन
पहले स्थान के लिए नागरिकों से की सहयोग की अपील
कहा, रानीखेत का पुराना गौरव लौटाने का प्रयास कर रही हैं सीईओ

सीवर ट्रीटमेंट प्लांट के लिए 32 करोड़ का प्रस्ताव
रानीखेत। कैंट बोर्ड की सीईओ ने पत्रकार वार्ता में कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए उन्हें केवल दो माह का समय मिला था, कर्मचारियों के सहयोग से ही राष्ट्र में रानीखेत का गौरव बढ़ा है। सीवर ट्रीटमेंट प्लांट के लिए 32 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा गया है। इंदिरा बस्ती आदि इलाकों में शौचालय बनाए गए हैं। पांच बायोटॉयलेट बनाए जाने हैं। जैविक-अजैविक कूड़े के लिए स्टील केे कूड़ेदान लगाए गए हैं। पांच बड़े नाले सुधार लिए गए हैं। साढ़े छह हजार कूड़ेदान लोगों को वितरित किए जा चुके हैं। यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा। विद्यालयों के माध्यम से भी कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें