डीडीहाट में चौबाटी के पास काटे गए चीड़ के पेड़
- फोटो : अमर उजाला
हल्द्वानी। तराई केंद्रीय वन प्रभाग के सुरक्षा दस्ते ने खैर के लट्ठों को तस्करी कर ले जा रहे पिकप को पकड़ा है। दस्ते ने चालक को गिरफ्तार कर लिया है जबकि अवैध कटान करने वाली टाल वालों के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है।
सुरक्षा दस्ता प्रभारी रुप नारायण गौतम ने मुखबिर की सूचना पर दोपहर में मुकंदपुर में गश्त शुरू की। दोपहर में एक बजे लाल रंग का पिकप संख्या यूके 06 सीए 1548 आता दिखाई दिया। जब चेकिंग के लिए रोका तो पिकप से खैर की लकड़ी के 12 लट्ठे बरामद हुए हैं। टीम ने मौके से भाग रहे चालक पूरन बेलवाल बताया। वहीं पिकप में बैठा एक तस्कर अजय पुत्र ओम प्रकाश निवासी मुकंदपुर फरार हो गया। जांच पड़ताल में सामने आया कि अवैध ढंग से काटी गई इस लकड़ी को नवी शेर मोहम्मद उर्फ सोनू निवासी मुकंदपुर और असलम निवासी पुनयानी गदरपुर की है। पिकप से बरामद लकड़ी की कीमत 50,000 रुपये आंकी गई है। फिलहाल वाहन को सीज कर लकड़ी को जब्त कर लिया गया है। टीम में हेम नेगी, कैलाश तिवारी, भुवन तिवारी, डीडी मलकानी आदि शामिल थे।