फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्जरी के असिस्टेंट प्रोफेसर ने एसटीएच छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। सर्जरी विभाग में कार्यरत असिस्टेंट प्रोफेसर रणवीर सिंह राणा ने सुशीला तिवारी अस्पताल छोड़ दिया है। प्राचार्य डॉ. सीपी भैसोड़ा ने बताया कि डॉ. रणवीर सिंह राणा और उनकी पत्नी का किसी दूसरे अस्पताल में चयन हो गया है। इसके चलते ही उन्होंने अस्पताल छोड़ दिया है। बता दें कि संविदा पर कार्यरत तीन डॉक्टरों का करार 31 मार्च को खत्म हो रहा है। मेडिसिन, स्वामी राम कैंसर इंस्टीट्यूट और त्वचा रोग विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत तीन डॉक्टरों ने भी अपना करार नहीं बढ़वाया है। एसटीएच में डॉक्टर आने की बजाए लगातार अस्पताल छोड़कर जा रहे हैं। फैकल्टी की कमी पूरी न होने के कारण एमबीबीएस पांच वर्ष की मान्यता भी एमसीआई से नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें