फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल, बिजली समस्या के समाधान का लिया निर्णय

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। ग्राम पंचायत बिठौरिया के देवकी विहार कालोनी के लोगों ने समस्याओं के समाधान के लिए देवकी विहार विकास संघर्ष समिति का गठन किया है। सर्वसम्मति से प्रकाश चंद्र बिष्ट को मुख्य संयोजक, रेखा बिष्ट, एपी त्रिपाठी को संयोजक और रमेश चंद्र पांडे को संरक्षक चुना गया।
विज्ञापन

सेवानिवृत्त सहायक अभियंता पीएस बिष्ट की अध्यक्षता में हुई बैठक में पेयजल, बिजली जैसी बुनियादी समस्याओं पर चर्चा की गई। लोगों ने कहा कि सफाई, बिजली और पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए वह सभी मिलकर सहयोग करेंगे। कालोनी में पानी के बहाव और निकासी के लिए सड़क के दोनों ओर नालियों का निर्माण किए जाने पर सहमति जताई। इस मौके पर बीसी जोशी, घनश्याम तिवारी, रमेश चंद्र बेलवाल, लक्ष्मण सिंह नेगी, बहादुर सिंह हैड़िया, पूरन चंद्र जोशी, लक्ष्मण सिंह परगाई, विपिन पाठक, सुनीता कार्की, प्रेमा पंत, दीपा बिष्ट, प्रभा जोशी, रश्मि पांडे, शंकर सिंह भंडारी, निमिष साह, योगेश रावत, केएस बिष्ट, ठाकुर सिंह नेगी, भूपाल सिंह भंडारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें