फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी आपतियां दर्ज करने वालों पर है प्रशासन की नजर : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
भवाली (नैनीताल)। डीएम दीपेंद्र कुमार चौधरी ने बृहस्पतिवार को स्थानीय पर्यटक आवास गृह में गांव के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें डीएम ने कहलक्वीरा, श्यामखेत, सैनिटोरियम के लोगों से इन गांवों को नगरपालिका में शामिल न करने पर दी गई आपत्तियों पर चर्चा की। डीएम चौधरी ने जनप्रतिनिधियों का पक्ष सुना। एक टीम को गठित करते हुए निर्देश दिए कि इन गांवों में दोबारा पैमाइश कर तत्काल रिपोर्ट पेश करें। डीएम ने कहा जो लोग फर्जी आपत्तियां लगा रहे हैं उन लोगों पर प्रशासन की नजर है।
विज्ञापन

एसडीएम अभिषेक रुहेला ने डीएम को बताया कि कहलक्वीरा, भवाली, श्यामखेत से 936 आपत्तियां दर्ज की गई हैं। श्यामखेत के प्रधान संजय जोशी ने बताया कि गांव का अधिकांश हिस्सा कृषि में आता है। इसके बावजूद पालिका ने गांव का परिसीमन नगर में करते हुए गांव वालों से राय नहीं ली, जिस वजह से ग्रामीणों को न्यायालय जाना पड़ा। डीएम ने ग्रामीणों की समस्या सुनते हुए एसडीएम को निर्देश देकर एक टीम गठित की, जिसमें पटवारी, कानूनगो, ग्राम पंचायत अधिकारियों नगर पालिका कर्मचारियों को शामिल किया। साथ ही सभी को गांव में दोबारा भ्रमण कर पैमाइश कर गांव वालों के बयान दर्ज कर रिपोर्ट देने को कहा। इस दौरान एडीएम हरवीर सिंह, एडीएम राजस्व बीएल फिरमाल, नवीन सिंह क्वीरा, नंदकिशोर पांडे, मुकेश गुरुरानी मौजूद रहे। इधर डीएम ने नगर पंचायत भीमताल में पहुंच अधिकारियों की टीम गठित कर गांवों का भ्रमण कर रिपोर्ट पेश करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें