फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दुकानें निरस्त, सात दुकानों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। परिवहन निगम के प्रबंधक निदेशक (एमडी) के आदेश के बाद क्षेत्रीय प्रबंधक (आरएम) ने हल्द्वानी रोडवेज स्टेशन परिसर में चल रही अवैध दुकानों पर कार्रवाई की है। तीन दुकानों को तुरंत प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है। सात दुकानदारों से सात दिन में दुकान खाली करने का नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन

अमर उजाला ने हल्द्वानी रोडवेज स्टेशन में प्रयोग बदलकर अवैध रूप से संचालित हो रही दुकानों के मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किया है। आरएम कुशीराम ने इस मामले में जांच कमेटी बनाई थी। जांच कमेटी की रिपोर्ट में 10 दुकानें प्रयोग बदलकर चलती पाई गई थी। इस मामले में रोडवेज के एक कर्मचारी इतरत अली का नाम भी सामने आया था। आरएम ने पूरी रिपोर्ट परिवहन निगम मुख्यालय को भेज दी थी। सोमवार को अमर उजाला की खबर का संज्ञान परिवहन निगम के एमडी बीके संत ने भी लिया था।
मंगलवार को परिवहन निगम मुख्यालय से दुकानों के संबंध में आदेश मिल गए हैं। इसमें तीन दुकानों जिसमें एक कैंटीन भी शामिल है। इन्हें तुरंत प्रभाव से निरस्त कर दिया। सात दुकानों को नियम विरुद्ध चलते पाए जाने पर इन्हें सात दिन का नोटिस देते हुए दुकान खाली करने को कहा गया है। उधर एक दुकान को सही पाया गया है।
विज्ञापन

आरएम कुशी राम ने बताया कि मुख्यालय से आदेश प्राप्त हो गए हैं। आदेशानुसार दुकान नंबर चार, पांच और नौ को निरस्त कर दिया गया है। दुकान नंबर एक, दो, तीन, सात, आठ, 10 और 11 को एक सप्ताह के भीतर दुकान खाली करने का नोटिस दिया गया है। कहा कि अवैध ठेले और दुकानों को भी हटाने के निर्देश प्राप्त हुए हैं।

कर्मचारी की भूमिका की भी होगी जांच
कर्मचारी के नाम सामने आने पर एमडी परिवहन बीके संत ने कहा कि एक कर्मचारी का नाम सामने आया है। इसकी जांच भी कराई जाएगी। जांच में मामला सही जाने पर उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें