फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना संभावित क्षेत्रों को चिह्नित करें

विज्ञापन
हादसा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
हल्द्वानी। जिले में दुर्घटना संभावित क्षेत्रों को चिह्नित किया जाए। दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में दुर्घटनाएं रोकने के लिए स्पीड ब्रेकर, रिफ्लेक्टर स्टिकर, क्रश बैरियर आदि लगाएं।
विज्ञापन

डीएम दीपेंद्र कुमार चौधरी ने सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में अधिकारियों को उक्त निर्देश दिए। कहा कि शराब पीकर वाहन चलाने, यातायात के नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। गलती दोहराने वाले वाहन चालकों का लाइसेंस निरस्त किया जाए। दुर्घटना संभावित संकरी सड़क अथवा मोड़ को चिह्नित कर लोनिवि के अधिकारी सुधारीकरण के प्रस्ताव बनाकर दें। मुख्य मार्गों से जुड़ने वाली लिंक सड़कों पर भी स्पीड ब्रेकर, यलो स्टीकर लगाए जाएं। सिनेमाघरों में सड़क सुरक्षा फिल्मों का प्रदर्शन किया जाए। लोकल टीवी चैनलों, विद्यालयों में जाकर भी बच्चों को सड़क सुरक्षा संबंधी जानकारियां दी जाएं। कहा कि आरटीओ, पुलिस, लोनिवि, निकाय होर्डिंग लगाने के स्थान चिह्नित करें। सड़क मार्गों में यातायात में बाधा उत्पन्न करने वाले होर्डिंग को तत्काल हटाया जाए। फुटपाथों पर हो रहा अतिक्रमण भी हटाया जाए। डीएम ने अज्ञात वाहनों से हिट एंड रन मामलों की शीघ्रता से जांच आख्या देने के निर्देश एसडीएम को दिए ताकि प्रभावितों को सहायता राशि शीघ्र दी जा सके। एसपी सिटी से जिले में अज्ञात वाहनों से हिट एंड रन की दर्ज सूचना भी मांगी। बैठक में एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव, संयुक्त मजिस्ट्रेट अभिषेक रुहेला, एआरटीओ प्रशासन संदीप वर्मा, विमल पांडे, एई लोनिवि एमपीएस कालाकोटी, उमेश चंद्र, सहायक नगर आयुक्त विजेंद्र सिंह चौहान, एफएसओ किशन उपाध्याय, ईओ राजू नबियाल, मनोज दास, ईश्वर रावत आदि थे।
विज्ञापन


स्पीड ब्रेकर, रिफ्लेक्टर स्टिकर, क्रश बैरियर लगाएं
हिट एंड रन मामलों में एसडीएम शीघ्र आख्या दें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें