फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएसबीटी के साथ ही सरकार के खिलाफ शंखनाद

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। अंतरराज्यीय बस अड्डे को शिफ्ट करने के मुद्दे को कांग्रेस ने पूरी धार दे दी है। 30 जनवरी को कांग्रेस पूरी एकजुटता के साथ सरकार के खिलाफ हल्ला बोलेगी। नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश के आह्वान पर हो रहे एक दिनी उपवास और धरना प्रदर्शन में प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री समेत विधायक और अन्य दिग्गजों के एक मंच पर आने की संभावना है। कांग्रेस का दावा है कि धरने में 10 से 15 हजार लोगों के बीच लोग पहुंच सकते हैं।
विज्ञापन


अंतरराज्यीय बस अड्डे को गौलापार से हटाने से नाराज नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने मंगलवार 30 जनवरी को एक दिनी उपवास का एलान किया है। इसे सफल बनाने के लिए इंदिरा हृदयेश ने पूरी ताकत झोंकी हुई है। सोमवार को उन्होंने गौलापार जाकर पूर्व में प्रस्तावित आईएसबीटी में धरना और सभा स्थल का जायजा लिया।

जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारियों के साथ बैठक भी की। सेवादल को अनुशासन का जिम्मा संभालने के साथ ही आने वाले वाहनों को व्यवस्थित ढंग से खड़ा कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, राज्यसभा सदस्य प्रदीप टम्टा, पूर्व सांसद महेंद्र माहरा, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी और संजय कपूर समेत वर्तमान विधायक और पूर्व विधायकों के पहुंचने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें