फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विसरा से पता चलेगा शबीना को जहर दिया गया नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। काशीपुर की शबीना के शव का तीन डाक्टरों की टीम ने मंगलवार को पोस्टमार्टम किया। शव पुराना होने के कारण डॉक्टर अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाए हैं। डीएनए और विसरा की जांच के लिए अवयवों को सुरक्षित रख लिया है।
विज्ञापन

विजयनगर नई बस्ती निवासी रहमत अली के बेटे नवाब अली ने 2007 में जसपुर निवासी इशहाक की बेटी शबीना से प्रेम विवाह किया था। 21 अक्तूबर 2017 को शबीना की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शबीना के भाई मेहंदी हसन ने अदालत में प्रार्थनापत्र देकर आरोप लगाया कि उसकी बहन को ससुरालियों ने प्रताड़ित किया और खाने में जहर देकर मारा था। मौत के बाद ससुरालियों ने बिना बताए शव को सुपुर्देखाक कर दिया। अदालत ने धारा 156(3) के तहत मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। पुलिस ने पति सहित ससुराल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी चंचल शर्मा ने तहसीलदार की देखरेख में कब्रिस्तान से शव निकालने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया। यहां डॉ. भावना जनपांगी, डॉ. अतुल सक्सेना और डॉ. अर्जित दत्ता की टीम ने पोस्टमार्टम किया। डाक्टरों ने पुलिस को बताया कि इस मामले में डीएनए परीक्षण के साथ विसरा की जांच कराई जाएगी। विसरा से पता लगेगा कि महिला को जहर दिया गया था या नहीं। शव पुराना होने के कारण उसका पूरा विश्लेषण संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें