फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल कटवाने गई नौ साल की बच्ची से नाई ने की छेड़खानी

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। पंचायत घर के पास एक सैलून में दादा के साथ बाल कटवाने गई नौ साल की बच्ची से नाई ने छेड़खानी कर दी। इस घटना का पता दो दिन बाद चला तो घर वालों ने नाई की पिटाई कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में नाई को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

इंदिरानगर काबुल का बगीचा निवासी जाबिर की पंचायत घर के पास सैलून है। एक जनवरी को नौ साल की बच्ची अपने दादा के साथ बाल कटवाने के लिए वहां गई थी। जब बच्ची के बाल काटे जा रहे थे, दादा बाहर बैठकर धूप सेक रहे थे। घर पहुंचने पर मां ने बाल सही न कटाने पर नाराजगी जताई। बुधवार को उसे फिर वहां जाने को कहा। बच्ची ने जाने से मना कर दिया। कारण पूछा तो बच्ची ने कहा कि नाई ने बाल काटते समय छेड़खानी की थी। यह सुन मां दंग रह गई। मां ने घर वालों को बताया तो वे ग्रामीणों को लेकर सुबह ही नाई की दुकान में पहुंच गए। उन्होंने नाई को दुकान से पकड़कर पहले पीटा फिर टीपीनगर चौकी पुलिस के हवाले कर दिया। चौकी प्रभारी विजय सिंह मेहता ने घटना के बारे में नाई से पूछताछ की। नाई पहले तो इनकार करता रहा लेकिन बाद में उसने अपनी गलती स्वीकार की। इस मामले में दादा की लिखित शिकायत मिलने के बाद कोतवाली पुलिस ने धारा 354 और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें