फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्पीड़न के विरोध में सात घंटे तक बंद रखा खड़ंजा गेट

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। उत्तराखंड वन विकास निगम पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए गुस्साए डंपर स्वामियों ने बुधवार को करीब सात घंटे तक खड़ंजा गेट बंद रखा। उन्होंने वन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक जीसी पंत का घेराव कर खड़ंजा गेट पर कांटे में आ रही दिक्कतों, अंदर जाने की समय सीमा को हटाने के साथ ही दो गेट बनाने की मांग की। उन्होंने निगम की कार्यशैली के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

डंपर स्वामियों ने आरोप लगाया कि कोसी नदी के खड़ंजा गेट पर लगा कांटा अक्सर खराब रहता है, जिससे वाहन स्वामियों को रॉयल्टी बनवाने मेें काफी समय बर्बाद होता है। बार-बार कहने के बाद भी निगम इस गेट पर दूसरा कांटे की व्यवस्था नहीं कर रहा है। प्रशासन भी खनन से जुड़ी बैठकों में डंपर स्वामियों को न बुलाकर केवल क्रशर स्वामियों को ही बुलाता है। सुबह 7 से 9 बजे अंदर जाने की समय सीमा भी हटनी चाहिए। खड़ंजा व कटियापुल में सड़कें तंग होने के कारण आयेदिन जाम लगता है। इस दौरान डंपर स्वामी संजय बिष्ट, रमेश सैनी, संदीप सिंह, यमन जोशी, नवीन चौधरी, अजय हाल्सी, गोधन बोरा, कृपाल मेहरा, धर्मपाल चौहान, दिवाकर बिष्ट आदि मौजूद रहे।

आज खुल जाएगा दूसरा गेट
इस पर वन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक जीसी पंत ने आश्वासन दिया कि खड़ंजा व कटियापुल में तंग सड़कों को चौड़ा करने के लिए लिखा जाएगा। साथ ही बृहस्पतिवार को कटियापुल का दूसरा गेट भी शुरू हो जाएगा। जबकि एक सप्ताह के अंदर खड़ंजा का दूसरा गेट भी शुरू हो जाएगा। वहीं बंजारी प्रथम गेट प्रभारी को गडबड़ी के चलते डीएलएम कार्यालय में अटैच किया गया है। जबकि 4 अन्य गेटों के प्रभारियों को सामान्य प्रक्रिया के तहत कांटे में ही अदला-बदली की गई है। इसके साथ ही 131 गाड़ियों पर कोसी में प्रतिबंध लगाए जाने पर बृहस्पतिवार को उनसे प्रतिबंध हटा दिया जाएगा।
विज्ञापन


अवैध खनन में 4 वाहन पकड़े, सीज

कोसी नदी से अवैध खनन में वन निगम ने बुधवार को चार डंपरों को सीज किया गया। निगम के डीएलएम अनीस अहमद ने बताया कि कोसी नदी के बंजारी गेट द्वितीय से टोकन लेकर नदी में घुसे चारों डंपर प्रतिबंधित क्षेत्र में खनन करते पकड़े गए थे। उधर, मंगलवार व बुधवार को गेट प्रथम बंद होने पर तौल कांटों को सही कर लिया गया है। वन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक जीसी पंत ने बताया कि बृहस्पतिवार से बंजारी प्रथम गेट चुगान के लिए खोला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें