हल्द्वानी। त्योहार को देखते हुए खाद्य विभाग की टीम ने शनिवार को भी छापे मारे। अभियान चलाकर 10 नमूने भरे गए। खाद्य विभाग की टीम ने सोमवार को जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी बीएस बिष्ट के नेतृत्व में हल्द्वानी में छापे मारे। इस दौरान टीम ने गुलाब स्वीट से चॉकलेट बर्फी, स्टैंर्ड्स स्वीट्स से बाल मिठाई, नानक स्वीट से बेसन के लड्डुू, सती मिष्ठान भंडार से बालूसाई, बायचांस मॉल से तिल का तेल, इजी डे से फ्रेश मस्टर्ड ऑयल, ओसिस मॉल से सरसों का तेल, ओलिव ऑयल, विशाल मेगा मार्ट से बादाम, काजू के नमकीन के सैंपल भरे गए। टीम ने इन्हें रुद्रपुर लैब भेज दिया है। इस दौरान कैलाश टम्टा, अश्विनी कुमार, राजेश कुमार आदि थे।