फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव 10 को

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में सोमवार को छात्रसंघ चुनाव की नामांकन तिथि आगे बढ़ाने की मांग को लेकर छात्रसंगठनों ने प्राचार्य का घेराव किया। वहीं, छात्रों का दूसरा गुट नामांकन तिथि में कोई फेरबदल न किए जाने की मांग पर अड़ गया। प्राचार्य डा. जगदीश प्रसाद और मुख्य निर्वाचन अधिकारी डा. डीसी पंत ने दोपहर साढ़े तीन बजे छात्रसंघ चुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया। छात्रसंघ निर्वाचन के लिए नामांकन पूर्व निर्धारित तिथि चार अक्तूबर को ही भरे जाएंगे, इसमें कोई फेरबदल नहीं किया गया।
विज्ञापन

दोपहर करीब डेढ़ बजे एबीवीपी और एनएसयूआई के छात्रनेता प्राचार्य डॉ. जगदीश प्रसाद के पास पहुंचे। छात्रनेताओं ने नामांकन तिथि चार अक्तूबर के स्थान पर सात अक्तूबर किए जाने की मांग को लेकर प्राचार्य को घेर लिया। एबीवीपी के चंद्रशेखर जोशी, दीपक मेहरा, कार्तिक हर्बोला, विजय जोशी और एनएसयूआई के हर्षित जोशी, मीमांशा आर्या, जिलाध्यक्ष सचिन जलाल का कहना था कि नामांकन और चुनाव में कई दिनों का अंतराल होने के कारण प्रत्याशियों को परेशानी होगी और आपसी विवाद की आशंका भी रहेगी। प्राचार्य ने छात्रनेताओं को समझा बुझाकर भेज दिया। इसके बाद छात्रों का दूसरा गुट पहुंचा और नामांकन तिथि बदले जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन


छात्रसंघ चुनाव का निर्वाचन कार्यक्रम
03 अक्तूबर : सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक नामांकन पत्रों की बिक्री।
04 अक्तूबर : सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक नामांकन पत्र दाखिल होंगे।
06 अक्तूबर : सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक नाम वापसी, दोपहर एक बजे से तीन बजे तक नामांकन पत्रों की वैद्यता की जांच
07 अक्तूबर : सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक नामांकन पत्रों की वैद्यता की जांच और दोपहर तीन बजे वैद्य प्रत्याशियों की सूची जारी होगी।
09 अक्तूबर : मतदान की तैयारी और बूथ निर्माण
10 अक्तूबर : सुबह नौ से दो बजे तक मतदान और दोपहर तीन बजे से मतगणना होगी।
11 अक्तूबर : सुबह 11 बजे निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें