फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेनिस का हल्ला मचाने वाले अब खुद बिकवा रहे दबगंई से दबंग

विज्ञापन
harish rawat - फोटो : google
विज्ञापन
हल्द्वानी। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा है कि भाजपा सरकार बाजपुर शुगर मिल को बेचने का षड़यंत्र कर रही है। इस शुगर मिल की लाइफ लाइन मानी जाने वाली डिस्टलरी के प्रोडक्ट ‘गुलाब’ की बिक्री को प्रदेश में बंद करवाकर प्राइवेट डिस्टलरी को लाभ पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में डेनिस को लेकर हल्ला मचाने वाले आज खुद ‘दबंग’ की बिक्री करवा रहे हैं।
विज्ञापन

शनिवार को प्रेसवार्ता में पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया कि दबंग की बिक्री दबंगई के बल पर पहाड़ों पर पिठ्ठुओं के माध्यम से कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने अगर बाजपुर शुगर मिल बंद करने या निजी हाथों में सौंपने की कोशिश की तो कांग्रेस विरोध करेगी। हरीश रावत ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार महाविद्यालयों में जबरन हस्तक्षेप कर उनकी स्वायत्तता को खत्म करने में लगी है। कभी तिरंगा फहराने तो कभी ड्रेस कोड के नाम पर महाविद्यालयों की बुनियादी सुविधाओं से ध्यान बंटाने की कोशिश की जा रही है। महाविद्यालयों में बिना शिक्षकों के क्या ड्रेस कोड से शिक्षा का स्तर सुधर सकता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने महाविद्यालयों में शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए अतिथि शिक्षकों की तैनाती की थी, उन्हें हटाने की योजना बनाई जा रही है। धमकी दी जा रही है कि महाविद्यालयों में शिक्षकों के रिक्त पदों को आयोग के माध्यम से भरा जाएगा। इस मौके पर खजान पांडे, हरीश मेहता, हरीश आर्या, केदार पलडिया, कमान सिंह धामी, किरन डालाकोटी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें