हल्द्वानी। शिक्षा विभाग ने जिला और ब्लाक स्तरीय खेलकूद कैलेंडर घोषित कर दिया है। ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता 16 अगस्त से महात्मा गांधी इंटर कॉलेज से शुरू होगी। जिलास्तरीय प्रतियोगिता का आगाज टेबल टेनिस प्रतियोगिता से 18 अगस्त को कोटाबाग ब्लॉक से होगा। ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं 11 नवंबर तक चलेंगी।
जिला स्तरीय खेलकूद कार्यक्रम के अनुसार 21-22 अगस्त को बॉक्सिंग प्रतियोगिता, 23-24 अगस्त को फुटबॉल प्रतियोगिता, नौ अक्तूबर को हॉकी प्रतियोगिता, 6-7 नवंबर को बास्केटबॉल प्रतियोगिता भीमताल ब्लाक में होंगी। 23 अगस्त को जूड़ो और नौ अक्तूबर को कुश्ती प्रतियोगिता हल्द्वानी ब्लाक में होगी। 18 सितंबर को ताइक्वांडो प्रतियोगिता भीमताल, 30-31 अगस्त को हैंडबाल प्रतियोगिता कोटाबाग ब्लाक में होगी। 25-27 सितंबर क्रिकेट प्रतियोगिता रामगनर, 25-26 अगस्त वालीबाल प्रतियोगिता कोटाबाग, 6-7 सितंबर खो-खो प्रतियोगिता रामनगर, 11 सितंबर तैराकी हल्द्वानी, 15-16 सितंबर एथलेटिक्स हल्द्वानी में होगी। 3-4 अक्तूबर कबड्डी हल्द्वानी, 6-7 अक्तूबर बैडमिंटन रामनगर और 14-15 नवंबर को योगा प्रतियोगिता भीमताल ब्लॉक में होगी। खंड शिक्षा अधिकारी हरेंद्र मिश्रा ने बताया कि खेलकूद प्रतियोगिता का ब्लाक समन्वयक दलवीर सिंह हैं। आयोजनों की तैयारियों को लेकर व्यायाम शिक्षकों के साथ धौलाखेड़ा इंटर कॉलेज में बैठक की गई। यह प्रतियोगिताएं सब जूनियर वर्ग, जूनियर वर्ग और सीनियर वर्ग में होगी।