फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: पर्यटन स्वरोजगार और होमस्टे योजनाओं के 31 आवेदन मंजूर

Thu, 29 Oct 2026 01:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। जिला चयन समिति ने पर्यटन स्वरोजगार और होमस्टे विकास योजनाओं के तहत 35 में से 31 आवेदनों को स्वीकृति दी है। बुधवार को जिलाधिकारी ललित मोहन की अध्यक्षता में हुई बैठक में चार आवेदन निरस्त कर दिए गए।
विज्ञापन

वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना की वाहन श्रेणी में 17 में से 15 आवेदन स्वीकृत हुए। दो आवेदन निरस्त किए गए। गैर-वाहन श्रेणी के सभी चार आवेदनों को मंजूरी मिली। दीनदयाल उपाध्याय गृह आवास विकास योजना के तहत 14 में से 12 आवेदन स्वीकृत हुए। समिति ने शासनादेशों और निर्धारित मानकों के आधार पर आवेदनों का परीक्षण किया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को चयनित लाभार्थियों के प्रकरणों का समय पर निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में एएसपी आरडी मठपाल, जिला पर्यटन विकास अधिकारी कीर्ति चंद्र आर्या, डीडीए सचिव मनीष कुमार सिंह, एआरटीओ विपिन कुमार, एएलडीएम भूपेंद्र सिंह जीना, नाबार्ड के डीडीएम मुकेश बेलवाल, जिला उद्योग केंद्र के सहायक प्रबंधक कैलाश सिंह सम्मल सहित समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें