फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: 30 फीसदी सड़कें बदहाल, बजट न होने से नहीं मिल रहा निर्माण का कोई रास्ता

विज्ञापन
डहरिया क्षेत्र में क्षतिग्रस्त सड़क। अमर उजाला।
विज्ञापन
हल्द्वानी। नगर निगम के अधीन क्षेत्र की छोटी-बड़ी कुल 963 किमी सड़कों में से 30 फीसदी बदहाल हैं, इस स्थिति में जल्द कोई बदलाव भी नहीं हो पाएगा। कारण यह है कि नगर निगम के पास बजट नहीं है। नगर निगम ने 46 सड़कों के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की तो ठेकेदारों ने उसमें इसलिए हिस्सा लेने से मना कर दिया, क्योंकि उन्हें पिछले कामों का ही भुगतान नहीं हुआ है। ऐसे में निगम के पास शासन के सामने झोली फैलाने के अलावा कुछ नहीं है।
विज्ञापन


लंबे समय से सड़कों की दशा नहीं सुधरने से नगरवासियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार तमाम लोग निगम प्रबंधन से शिकायत कर चुके हैं। उन्हें भी बजट नहीं होने की बात बता दी गई है। लोगों को बताया जा रहा है कि बजट होगा, तभी कुछ हो पाएगा। इस सबके बीच नगर निगम ने बजट नहीं होने के बावजूद 46 छोटी-बड़ी सड़कोंं के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की। टेंडर डालने के लिए दो बार तारीख तय हुई, मगर कोई ठेकेदार नहीं पहुंचा। उनका 25 करोड़ से ज्यादा बकाया है। दिवाली के वक्त भी उन्हें बमुश्किल मनाकर नगर निगम काम करा पाया था। अब एक बार फिर ठेकेदारों ने पिछले भुगतान के बगैर काम करने से मना कर दिया है। नगर निगम के सहायक अभियंता नवल नौटियाल ने भी स्वीकार किया कि नगर निगम के पास बजट नहीं है। बताया कि निगम के अधीन वाली कई सड़कों की मरम्मत और डामरीकरण का काम होना है, मगर यह धन की कमी की वजह से अटक गया है।

इन सड़कों के टेंडर लटके
वार्ड 55 में रामपुर रोड, ऊंचापुल, हिम्मतपुर मल्ला, नीलकंठ विहार, श्याम विहार, कलावती काॅलोनी, विकास नगर, बिठौरिया, स्वामी विहार, गौड़धड़ा, डहरिया, फ्रेंड्स काॅलोनी, कमलुगांजा समेत 46 सड़कोंं के पुनर्निर्माण, डामरीकरण और नए सीसी मार्ग निर्माण। ।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें