फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Eid-ul-Fitr: बादलों की ओट में छुपा चांद, फिर भी फिजा में घुली मिठास

Sat, 21 Mar 2026 10:55 AM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी

सार

रमजान के 30 रोजे पूरे होने के बाद चांद नजर न आने के बावजूद उलमा ने शनिवार को ईद मनाने का एलान कर दिया। हल्द्वानी समेत जिले भर में ईद की नमाज तय समय पर अदा की जाएगी।
विज्ञापन
हल्द्वानी में बंजारान मस्जिद में ईद का चांद दिखने पर खुशी मनाते बच्चे व अन्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आसमान में छाए बादलों और छिटपुट बारिश के बीच शुक्रवार शाम चांद का दीदार तो नहीं हो सका लेकिन रमजान के 30 रोजे पूरे होने पर उलमा ने शनिवार को ईद मनाने का एलान कर दिया। ईदगाह में सुबह साढ़े 8 बजे ईद की नमाज अदा की जाएगी।

शुक्रवार शाम हर निगाह आसमान की तरफ टिकी थी। शाम होते ही लोग छतों और खुले मैदानों में जमा हो गए लेकिन बादलों की घनी चादर ने चांद को ओझल रखा। हिलाल कमेटियों ने शनिवार को ईद मनाने का साझा फैसला लिया। मस्जिदों से ईद के चांद का एलान होते ही फिजा ईद मुबारक के नारों से गूंज उठी। लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर बधाई दी और सोशल मीडिया पर मुबारकबाद का सिलसिला शुरू हो गया।

मस्जिद बंजारान के पेश इमाम मौलाना अब्दुल बासित ईदगाह में नमाज पढ़ाएंगे। उन्होंने लोगों से समय पर ईदगाह पहुंचने की अपील की। जामा मस्जिद में नौ बजे पेश इमाम मुफ्ती मो. आजम कादरी नमाज पढ़ाएंगे।

बाजारों में रौनक और बारिश का खलल

विज्ञापन

ईद का एलान होते ही बाजारों की रंगत कई गुना बढ़ गई। आजाद नगर, ताज चौराहा, ईदगाह रोड, आजाद मार्केट, नया बाजार, मेरा मार्ग, रेलवे बाजार में खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी। देर रात तक लोग सेवइयों, कपड़ों, इत्र, जूतों समेत अन्य सामान की खरीदारी में मशगूल दिखे। बाजारों में बनारसी और किमामी सिवइयों की दुकानों पर सबसे ज्यादा भीड़ रही। महिलाओं और बच्चों ने मेहंदी लगवाकर ईद के स्वागत की तैयारी पूरी की।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम
ईद की नमाज के मद्देनजर प्रशासन ने भी कमर कस ली है। शनिवार सुबह ईदगाहों और प्रमुख मस्जिदों में नमाज अदा की जाएगी। पुलिस प्रशासन ने ट्रैफिक व्यवस्था और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं ताकि लोग सुकून के साथ इबादत कर सकें।

ईद की नमाज का वक्त

हल्द्वानी ईदगाह : सुबह 8:30 बजे

हल्द्वानी जामा मस्जिद : सुबह 9:00 बजे

नैनीताल फ्लैट मैदान : सुबह 10:00 बजे

तल्लीताल मस्जिद : सुबह 10.30 बजे

भीमताल डांठ : सुबह 8:45 बजे

भवाली : सुबह 9:15 सुबह

कालाढूंगी ईदगाह : सुबह 9:00 बजे

अलविदा की नमाज हुई, ईद उल फितर आज

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें