फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: सात केंद्रों पर पुलिस आरक्षी के लिए 2904 ने दी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। शहर के सात परीक्षा केंद्रों पर रविवार को उत्तराखंड राज्य अधीनस्थ चयन आयोग की ओर से पुलिस कांस्टेबल लिखित भर्ती परीक्षा हुई। इसमें पंजीकृत 3152 में से 248 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। आरक्षी भर्ती परीक्षा नकलमुक्त शांतिपूर्ण संचालन के लिए एसएसपी नैनीताल पीएन मीणा के निर्देश पर हर परीक्षा केंद्रों पर कड़ा पहरा रहा। परीक्षा केंद्रों में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पर पूरी तरह पाबंदी थी। शहर के नैनी वैली स्कूल, सेंट पॉल स्कूल, सेंट थैरेसा स्कूल, हिमालय विद्या मंदिर, टैगोर पब्लिक स्कूल सहित कुल सात केंद्रों में सुबह नौ बजे से ही परीक्षार्थियों का पहुंचना शुरू हो गया था। सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक परीक्षा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें