कुमाऊं मंडल में बेसिक शिक्षा में तैनात शिक्षकों की एलटी स्नातक वेतनक्रम में पदोन्नति सूची रविवार को जारी कर दी गई है। पदोन्नत 288 शिक्षकों को 15 दिनों के भीतर अपने पदोन्नति स्थल पर कार्यभार ग्रहण करना जरूरी होगा।
एडी कुमाऊं (माध्यमिक शिक्षा) सुषमा सिंह ने बताया कि बेसिक से 30 फीसदी पदोन्नति कोटे के तहत एलटी स्नातक वेतनक्रम में पदोन्नति के लिए मंडलीय कार्यालय से आवेदन पत्र मंगाए गए थे। उन्होंने बताया कि बेसिक से एलटी स्नातक वेतनक्रम में पुरुष शाखा में 258, महिला में 30 शिक्षकों की पदोन्नति की गई है।
पदोन्नति आदेश जारी कर दिए गए हैं। पदोन्नत शिक्षकों को 15 दिनों में पदोन्नत स्कूल में कार्यभार ग्रहण करना है। न्यायालयी विवाद होने की वजह से व्यायाम एवं उर्दू विषयों में पदोन्नति सूची अभी जारी नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि मुख्य शिक्षा अधिकारी के दफ्तरों से पदोन्नत शिक्षकों को आदेश बांटे जाएंगे। इसके अलावा विभागीय वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डाट स्कूलएजूकेशन डाट यूके में भी पदोन्नति सूची देखी जा सकती है। सूची को मंडलीय दफ्तर में भी चस्पा कर दिया है।
इधर रविवार का अवकाश होने के बाद भी मंडलीय दफ्तर में एडी के नेतृत्व में ललित उपाध्याय, जगमोहन रौतेला, नीरज लोहनी, गणेश दत्त बहुगुणा, आलोक जोशी, राजेंद्र अधिकारी, संजू रौतेला पदोन्नति सूची को अंतिम रूप देने में जुटे रहे।
विषय पुरुष शाखा महिला शाखा
हिंदी 60 04
अंग्रेजी 45 05
गणित 56 04
विज्ञान 91 16
वाणिज्य 01 --
कला 01 --
संस्कृत 04 --
संगीत -- 01
...............................................................
258 30
...............................................................