फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाखिला लिया और गायब हो गए 278 छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में स्नातक प्रथम वर्ष में दाखिला लेेने के बाद 278 छात्र गायब हो गए। इसका पता तब चला जब उनके परीक्षा फार्म नहीं भरे गए। इन छात्रों ने प्रवेश शुल्क भी जमा किया है।
विज्ञापन

एमबीपीजी कॉलेज में इस बार स्नातक प्रथम वर्ष समेत सभी कक्षाओं में प्रवेश ऑनलाइन प्रक्रिया से किए गए थे। पांच महीने तक चली ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया में दिक्कतों के कारण अब तक छात्र-छात्राएं अपनी समस्याएं लेकर कॉलेज आ रहे हैं।
अभी भी एमए के विषय परिवर्तन के साथ प्रवेश हुए हैं। सबसे अधिक बीए प्रथम वर्ष और बीकॉम प्रथम वर्ष में दाखिले को लेकर कॉलेज प्रशासन पर दबाव था, कई बार मेरिट जारी कर प्रवेश किए गए मगर अब जांच पड़ताल में इस बात का खुलासा हुआ है कि प्रवेश होने के बाद शुल्क जमा करने के बाद बड़ी संख्या में छात्रों ने परीक्षा आवेदन फार्म ही नहीं भरा है। अगर छात्रों ने प्रवेश लिया तो उन्होंने परीक्षा आवेदन फार्म क्यों नहीं भरा, इस बात को लेकर कॉलेज प्रशासन परेशान है क्योंकि बिना परीक्षा आवेदन फार्म भरे परीक्षा नहीं दे पाएंगे।
विज्ञापन

एमबीपीजी कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ. बीआर पंत ने कहा कि मुख्य परीक्षाएं मई अंतिम सप्ताह में प्रस्तावित हैं। जिन छात्रों ने परीक्षा आवेदन फार्म नहीं भरा है वे परीक्षा में नहीं बैठ पाएंगे। यह पता लगाया जा रहा है इन छात्रों ने दूसरे संस्थानों में दाखिला तो नहीं लिया है।
प्रथम वर्ष का ये है हाल
कक्षा प्रवेश फार्म भरा गायब
बीए 1354 1227 127
बीकॉम 902 844 58
बीएससी 1065 972 93
छात्रसंघ चुनाव के लिए तो नहीं कराए थे ये दाखिले
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में स्नातक प्रथम वर्ष में दाखिला लेने के बाद गायब हुए 278 छात्रों को लेकर यह भी चर्चा है कि कहीं इनका दाखिला छात्रसंघ चुनाव में फायदा उठाने की नीयत से तो नहीं कराया गया था। इस वर्ष छात्रसंघ चुनाव न होने के कारण ये छात्र घर बैठ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें