फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

27 टॉपर्स को पदक, 167 को पीएचडी और तीन को डीलिट की उपाधि

Mon, 16 Nov 2015 01:01 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, नैनीताल।
विज्ञापन
विज्ञापन
कुमाऊं विवि का 12वां दीक्षांत समारोह रविवार को डीएसबी परिसर के एएन सिंह सभागार में धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि कुलाधिपति/राज्यपाल केके पॉल ने वर्ष 2014 की मुख्य परीक्षा के 27 टॉपर्स को पदक, 167 को पीएचडी की उपाधि और तीन शिक्षकों को डीलिट की उपाधि दी गई।
विज्ञापन


साथ ही, समारोह के दौरान स्नातक, स्नातकोत्तर और विभिन्न पाठ्यक्रमों के 38 हजार 739 छात्रों को डिग्रियां दी गईं। कुलाधिपति ने कहा कि कुमाऊं क्षेत्र का पर्यावरण, सांस्कृतिक विकास रचनात्मकता और बौद्धिक गतिविधियों के लिए आदर्श और अनुकूल है।

उन्होंने कहा कि इसकी चुंबकीय शक्ति से गुरुदेव रवींद्र नाथ टैगोर, स्वामी विवेकानंद, अरविंदो घोष और महात्मा गांधी तक आकर्षित हुए हैं। उन्होंने कहा कि पंडित नेहरू जब अल्मोड़ा जेल में बंद थे, तब उन्होंने इंदिरा गांधी के लिए पत्र यहीं से लिखे जो बाद में पिता के पत्र के नाम से संकलित हुए। महादेवी वर्मा, मनोहर श्याम जोशी, शिवानी, सुमित्रानंदन पंत समेत कई प्रतिभाएं इस क्षेत्र से संबंधित हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आप कैसा प्रदर्शन करते हैं, वह इस बात पर निर्भर करेगा कि आप इस विवि से अर्जित ज्ञान और कौशल का कैसे उपयोग करते हैं। उन्होंने कहा कि यदि हम लोगों को अपनी मूल्य आधारित शिक्षा के अंतर्गत शिक्षित नहीं करते तो हम एक सभ्य समाज होेने का दावा नहीं कर सकते।

इससे पूर्व कुलपति प्रो.एचएस धामी, कुलसचिव प्रो.डीसी पांडे और परिसर निदेशक प्रो. एसपीएस मेहता ने कुलाधिपति का स्वागत करते हुए विवि के क्रियाकलापों के साथ उपलब्धियों के बारे में बताया।

इस मौके पर कुलसचिव, विवि सभा के सदस्यों, विद्यापरिषद सदस्यों, कार्यपरिषद सदस्यों, संकायाध्यक्ष, कुलपति, एडीसी, कुलाधिपति और कुलाधिपति के सचिव ने शैक्षिक शोभायात्रा निकाली, जो परिधान कक्ष से दीक्षांत पंडाल तक पहुंची।

इसके बाद राष्ट्रगान और कुलगीत गाया गया। इस दौरान राज्यपाल को एनसीसी कैडेटों ने एनसीसी अधिकारी प्रो. हरीश चंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में गार्ड आफ आनर दिया। संचालन प्रो. इंदु पाठक और प्रो. दिव्या जोशी उपाध्याय ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें