हल्द्वानी। दमुवाढूंगा निवासी ललित कुमार ने रेटिंग के बदले रुपये कमाने का लालच देकर 2.55 लाख रुपये की ठगी की शिकायत काठगोदाम थाने में की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
दमुवाढुंगा (काठगोदाम) मित्रपुरम जवाहर ज्योति निवासी ललित कुमार आर्य ने पुलिस को बताया कि एक सितंबर 2024 को उसके साथ धोखाधड़ी हुई। फोन करने वाले युवक ने टेलीग्राम में रेटिंग टास्क दिया। इसके बाद उसे ट्रेडिंग में मुनाफे का लालच दिया। उससे कहा गया कि अलग-अलग अकाउंट में पैसे डालने पर अच्छा मुनाफा होगा। झांसे में आकर उसने बताए गए खातों में रकम डाल दी। इस दौरान कुल 2.55 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिया। उसे डैशबोर्ड पर लाभ की राशि दिखाई गई। थाना प्रभारी पंकज जोशी ने कहा कि तहरीर के आधार अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।