नैनीताल जिले से पिछले छह माह में चोरी हुए 250 मोबाइल पुलिस ने बरामद किए हैं। यह मोबाइल देश के अलग-अलग राज्यों से रिकवर हुए हैं। इनमें यूपी, बिहार, हिमाचल, पंजाब, हरियाणा समेत अन्य राज्य शामिल हैं। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बताया कि मोबाइल सेल की लगातार ट्रैकिंग और सर्विलांस की मदद से मोबाइल रिकवर हुए हैं। बृहस्पतिवार को इन्हें लोगों को सौंपा जाएगा।