हल्द्वानी। उत्तराखंड क्रांति दल के जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह चौहान ने मेघा पेटशाली को सर्वसम्मति से जिला महामंत्री नियुक्त किया है। मेघा के चयन पर पूर्व विधायक डा. नारायण सिंह जंतवाल, उक्रांद के कुमाऊं प्रभारी बहादुर सिंह रावत आदि ने प्रसन्नता जताई है।