रामनगर। कांग्रेसी नेता के बैंक खाते से अज्ञात लोगों ने 25 हजार रुपए की नगदी उड़ा दी। मोहल्ला बम्बाघेर निवासी कांग्रेस के पूर्व यूथ प्रदेश सचिव ताईफ अली खान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका बैंक खाता रामनगर में सिंडिकेट बैंक में है।
मंगलवार की दोपहर उनके एटीएम से 10-10 हजार रुपए 2 बार और 5 हजार रुपए किसी अज्ञात व्यक्ति ने रोहिणी के किसी एटीएम से निकाल लिए हैं। उनका कहना है कि उनका एटीएम भी उनके पास मौजूद है और वह कभी रोहिणी क्षेत्र भी नहीं गए।