गौलापार (नैनीताल)। गौलापार जगतपुर निवासी युवक से 25 हजार की ठगी का मामला सामने आया है। थाना प्रभारी चोरगलिया हरपाल सिंह के मुताबिक जगतपुर गौलापार निवासी गौरव शर्मा ने पुलिस को शिकायत की। कहा कि एक अंजान व्यक्ति ने कॉल कर खुद को सैन्यकर्मी बताया।कॉलर ने सामान छोड़ने के लिए 25 हजार में ट्रक बुक कराया। कहा कि आरोपी ने खाते में 25 हजार भेजने के बाद 50 हजार रुपये लौटाने की बात कही। 25 हजार रुपये खाते में भेजने के बाद आरोपी का फोन नंबर बंद हो गया। इस पर गौरव को ठगी का अहसास हुआ। थाना प्रभारी हरपाल सिंह ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है।