फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: सड़क के गड्ढों से यात्री और वाहन चालक परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
गरमपानी/गौलापार। बेतालघाट ब्लॉक के नौणा-कफुल्टा मोटर मार्ग पर सड़क में जगह-जगह गड्ढे होने से यात्रियों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सीम के ग्राम प्रधान खीम सिंह बिष्ट ने विभागीय अधिकारियों से सड़क पर बने गड्ढों को भरने की मांग उठाई। उधर, गौलापार में प्रधान देवला तल्ला बालम सिंह नौला के नेतृत्व में शिष्टमंडल ने अधिशासी अभियंता प्रत्यूष कुमार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में गौला पुल से कुंवरपुर चौराहे तक बदहाल सड़क को दुरुस्त करने की मांग उठाई। यहां श्याम सिंह, डूंगर सिंह, वीरेंद्र सिंह, दिनेश सिंह, विक्रम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें