फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: 25 तैराक करेंगे उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार के मानसखंड परिसर में राज्य स्तरीय फिन स्वीमिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। रविवार को हुई स्पर्धा में आठ जिलों के करीब 90 तैराकों ने भाग लिया जिसमें विभिन्न इवेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर 25 खिलाड़ी राष्ट्रीय फिन स्वीमिंग चैंपियनशिप में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। उत्तराखंड फिन स्वीमिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल दीप महल और महासचिव लेफ्टिनेंट रेहान सिद्दीकी ने चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। यहां अंडरवाटर स्पोर्ट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रेक्षक एके पंडित, हरियाणा अंडरवाटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रविंद्र रंधावा, निर्णय की भूमिका में मोहम्मद रिहान सिद्दीकी, गौरव चंद, ललित बोरा, संजय धपोला, दीपक शाही, प्रियंका आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें